बाप लूटता रहा एक साल से बेटी की आबरू, ताया ने भी की छेड़छाड़

Sunday, Jan 22, 2017 - 08:01 PM (IST)

मंडी: मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने पिता पर दुष्कर्म व ताया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत महिला थाना मंडी में दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी पिता व ताया दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि उसका पिता पिछले करीब एक वर्ष से उसके साथ बलात्कार करता आ रहा है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। यही नहीं उसका ताया भी उसके साथ छेड़छाड़ करता है।

हिम्मत जुटा कर पहुंची पुलिस स्टेशन
पिता व ताया की प्रताडऩा से वह काफी तंग हो चुकी थी और किसी तरह से हिम्मत जुटाकर पुलिस थाना पहुंची। महिला थाना प्रभारी इंस्पैक्टर अती देवी ने कहा कि पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई छानबीन जारी है।