शहीद अजय कुमार को आंसुओं के सैलाब के बीच पिता ने दी मुखाग्नि

Wednesday, Apr 25, 2018 - 11:49 PM (IST)

सिरमौर: सिरमौर के जांबाज शहीद अजय कुमार कौंडल की उनके पैतृक गांव थुरनधार में ससम्मान अंत्येष्टि कर दी गई। आंसुओं के सैलाब के बीच शहीद के पिता सुरेश कौंडल ने अपने 25 साल के शहीद बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।


इससे पूर्व जैसे ही बुधवार को शहीद की पार्थिव देह थुरनधार पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। बिलखती मां की सांसों के साथ एक ही आवाज थी, लौट आ मेरे लाल। वहीं पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप और जिला प्रशासन की ओर से एस.डी.एम. राजगढ़ नरेश कुमार वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक बबीता राणा व सैन्य अधिकारियों द्वारा सिपाही अजय कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।

Vijay