फतेहपुर युकां ने फूंका वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला

Sunday, Sep 16, 2018 - 10:26 PM (IST)

राजा का तालाब: विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के यूथ अध्यक्ष विवेक पधेडिय़ा की अध्यक्षता में रविवार को देहरी में वित्त मंत्री अरुण जेतली के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुनीश ठाकुर व नूरपुर के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। फतेहपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक पधेड़ीया ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। देश के करोड़ों रुपए लेकर नीरव मोदी जैसे भगौड़े व्यक्ति देश छोडऩे से पहले वित्तमंत्री अरुण जेतली से मिलकर जाते हैं परंतु इस मामले पर केंद्र सरकार की चुप्पी बताती है कि कहीं न कहीं दाल में काला जरूर है।

वाजपेयी की मौत पर हो रहा राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मौत पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि आज हर 10-15 दिन बाद हमारे बैंक खातों से 50 रुपए कट जाते हैं और सरकार आम जनता की जेबें काट कर नीरव मोदी जैसे भगौड़ों द्वारा लुटे गए पैसे की पूर्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता बीजेपी को इसका जवाब देकर उसे सत्ता से उखाड़ फैंकेगी।

ये रहे मौके पर मौजूद
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विजय चौहान, डा. अभिषेक ठाकुर, प्रदेश महासचिव अमित पठानिया, प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर, इंदौरा विधानसभा अध्यक्ष डा. अभिषेक ठाकुर, नूरपुर अध्यक्ष सुरम ठाकुर, ज्वाली अध्यक्ष मनमोहन, उपाध्यक्ष अमित पठानिया, रमन, अब्बास, राजेश, जितेंद्र, रिशु, राहत, नंदू, शिंदा, रोजा, मीतू मिक्की सहित यूथ कांग्रेस के अन्य कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Vijay