दुपट्टे से फंदा लगाकर की इहलीला समाप्त

Friday, Mar 08, 2019 - 10:20 PM (IST)

फतेहपुर (अजय): पुलिस थाना फ तेहपुर के तहत पंचायत बगड़ोली की महिला द्वारा दुपट्टे से फं दा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। उपरोक्त पंचायत की करीब 35 वर्षीय महिला मीना गत करीब डेढ़ साल से किसी बीमारी से जूझ रही थी, जिसके चलते वह अपना मानसिक संतुलन भी खो चुकी थी। बीमारी से परेशान महिला ने शुक्रवार को करीब 11 बजे अपने ही घर में दुपट्टे से फं दा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पंचायत प्रधान प्रह्लाद सिंह के अनुसार मृतका का पति दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। मृतका की करीब 9 साल की एक लड़की और करीब 2 साल का लड़का है।

घर पर किसी के न होने पर ऐसा कदम उठाया

शुक्रवार को घर पर किसी के न होने के चलते उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि मृतका के जेठ ने फ ोन के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी दी तथा उसी के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के अनुसार उपरोक्त पंचायत की एक महिला द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि मृतका बीमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Kuldeep