तबीयत बिगडऩे से जम्मू में सैनिक की मौत

Monday, Jun 24, 2019 - 10:10 PM (IST)

फतेहपुर, (अजय): फतेहपुर की पंचायत हटली के सैनिक का जम्मू के सेना अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया, जिसका शव सोमवार सुबह सैनिक के पैतृक गांव पहुंचाया गया। जहां उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जानकारी अनुसार उपरोक्त पंचायत के गांव हटली गढ़हां का कृष्ण कुमार सेना के ङ्क्षबग डी.एस.ई. में नायब सूबेदार के पद पर जम्मू क्षेत्र में सेवाएं दे रहा था कि अचानक 3 दिन पूर्व उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसे पहले स्थानीय सेना के अस्पताल और बाद में जम्मू स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने शनिवार रात को आखिरी सांस ली। इस मौके पर सेना की तरफ  से गार्ड ऑफ  ऑनर की सलामी भी दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में प्रशासन की तरफ  से कार्यवाहक तहसीलदार फतेहपुर डा. गणेश ठाकुर सहित सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

Kuldeep