चोरों ने देर रात घर से नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ

Monday, Jan 07, 2019 - 05:03 PM (IST)

फतेहपुर (अजय): उपमंडल फतेहपुर की पंचायत बरोट बनाल के वार्ड नं. 5 के रघुनाथ सिंह के घर चोरों ने देर रात चोरी करके करीब 8-9 तोले सोने के साथ करीब एक लाख रुपए नकद चुरा लिए। रघुनाथ सिंह ने बताया कि चोरी देर रात हुई है। वहीं वार्ड पंच स्वर्ण सिंह ने बताया कि रघुनाथ सिंह ने मकान के पलस्तर का काम चलाया हुआ था और मजदूरों को मजदूरी देने के लिए ये पैसे निकलवाए थे। उन्होंने बताया कि चोर पैसे के साथ रघुनाथ सिंह की बहू के जेवर तक अलमारी से उड़ा ले गए तथा चोरी की जानकारी फतेहपुर थाना में दी गई है। वहीं थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने कहा कि अभी एफ.आई.आर. दर्ज नहीं हुई है। दरअसल उनकी एक बहू घर से बाहर है और जब आ जाएगी, तभी अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Kuldeep