महंगाई से लोगों का जीना मुहाल : अग्रिहोत्री

Monday, May 30, 2022 - 08:55 PM (IST)

फतेहपुर (अजय): ब्लॉक कांग्रेस फ तेहपुर का सम्मेलन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीत राम शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, स्थानीय विधायक भवानी सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी चंद्र कुमार ने भी शिरकत की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को जनता का कोई ध्यान नहीं है, जिसका नतीजा सरकार को आने वाले चुनावों में मिलेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। खाद्य तेल 250 रुपए, सरिया 9000 हजार रुपए तो सीमैंट का बैग 500 रुपए तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की स्थिति दिनोंदिन बद से बदतर होती जा रही है। गैंगस्टर खुलेआम कत्ल कर रहे हैं, लेकिन आप का कोई भी नेता जवाब देने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश ने एक गायक को खो दिया है, जिसका हमें दुख है। हिमाचल के लोग अब इन्हें समझ गए हैं। इस कारण अब आप की टोपियां पहनने वाले गायब हो रहे हैं। पुलिस भर्ती मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें सरकार की मिलीभगत है। सरकार खुद केस को उलझा रही है, तभी जांच सी.बी.आई. से नहीं करवा रही है। सरकार उस पत्र को सार्वजनिक करे, जिसमें सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच की मांग की है।

Content Writer

Kuldeep