किसानों का दल मुख्यालय से सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 12:35 PM (IST)

डलहौजी (शमशेर महाजन) : कृषि विभाग चंबा के तत्वाधान में 35 महिला किसानों का दल मुख्यालय से सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुआ। उपायुक्त डीसी राणा ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दल में सलूणी, मैहला और तीसा विकास खंड की 35 महिला किसान शामिल हैं। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक चंबा डॉ कुलदीप धीमान भी मौजूद रहे। डॉ कुलदीप धीमान ने कहा कि महिला किसानों का यह दल कांगड़ा से अपने शैक्षणिक भ्रमन की शुरुआत करेगा। कांगड़ा में मंडी समिति का दौरा कर कार्य प्रणाली की जानकारी हासिल करेगा। कृषि विश्वविद्यालय में महिला किसानों को जैविक व प्राकृतिक तरीके से खेती करने के बारे में बताया जाएगा। यह दल प्रशिक्षण केंद्र सुंदर नगर में भी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करेगा। यह दल कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा, अनुसंधान केंद्र कटराई व लाहुल आलू समिति मनाली का दौरा करने के अलावा मणिकर्ण के सफल किसानों से वार्ता करेगा। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को आधुनिक खेती के टिप्स देना है। कृषि उपनिदेशक डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि हमारा विभाग इसमें भी प्रयास कर रहा है कि किसान उन बेमौसमी सब्जियों के भी उत्पादन करे जिसमे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News