लाहौल के किसान ने उगाया 17.2 किलोग्राम गोभी का फूल

Tuesday, Oct 13, 2020 - 09:19 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): लाहौल के रलिंग गांव के किसान सुनील कुमार ने जैविक खेती के जरिए कुछ नए प्रयोगों की बदौलत 17.2 किलोग्राम का एक गोभी का फूल तैयार किया है। उनके प्रयोगों से 17.2 किलोग्राम की एक गोभी की खबर ने देश के कृषि विश्वविद्यालय और कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। सुनील कुमार पेशे से किसान और शिक्षा से ग्रैजुएट हैं। सुनील कुमार कहते हैं कि उनके परिवार ने शुरूआत से ही जैविक खेती पर ध्यान दिया। अमूमन गोभी का फूल 2 किलोग्राम का होता है लेकिन उन्होंने इस साल 17.2 किलोग्राम का उगाया है।

Vijay