पुलवामा आतंकी हमले में शहीद के परिजनों को अब मिलेंगे 20 लाख रुपए

Monday, Jan 01, 2018 - 05:20 PM (IST)

हमीरपुर(राजीव) : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सीआरपीएफ की185वीं बटालियन के निरीक्षक कुलदीप रॉय की शहादत पर गहरा शोक प्रकट किया है। कुलदीप रय हमीरपुर जिला के टिक्कर खातरियां गावं के रहने वाले थे। सीएम ने कहा उनकी इस क़ुरबानी को हमेशा याद रखा जाएगा। इनता ही नहीं उन्होंने शहीद के परिवार को 5 लाख देने की घोषणा भी की। इसके आलावा प्रदेश सरकार से उन्हें 15 लाख भी दिया जाएगा।

हिमाचल में बहुत बड़ी तादात में सैनिक देश की सेवा कर रहे
उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दुख का समचार है। हिमाचल में बहुत बड़ी तादात में सैनिक देश की सेवा कर रहे है और इस तरह की घटना से बहुत दुख होता है।जयराम ने कहा की आज उनका शव लाया जा रहा है और राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संकार होगा। वही सीएम ने कहा की वह उनके परिजनों से बात करेंगे और जैसे ही समय मिला तो वह उनके परिवार से मिलने उनके घर भी जाएंगे।