विश्व विख्यात तीर्थस्थल में नकली किन्नरों का भंडाफोड़, असली किन्नरों ने किया ये हाल

Tuesday, Jan 16, 2018 - 11:20 PM (IST)

नयनादेवी: मंगलवार दोपहर को विश्व विख्यात तीर्थ स्थल श्री नयनादेवी में 2 नकली किन्नरों की असली किन्नरों द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर में नकली किन्नरों को पीट कर नंगा किया तथा जब पर्दाफाश किया तो सब हैरान हो गए तथा किन्नर के वेश में 2 लड़के निकले। यह तमाशा उस समय हुआ जब 2 लड़के किन्नरों के वेश में महीने भर से यात्रियों से पैसे ऐंठ रहे थे और ठीक नयनादेवी में असली महंत बिंदिया की शागिर्द मुस्कान ने अपने साथियों सहित उन दोनों लड़कों को दबोच लिया।

युवकों के कपड़े फाड़ कर दिया नंगा
जब इनसे पूछताछ की तो उन्होंने किन्नर होने का तथा नयनादेवी के गद्दी का मालिक बताया। इस दौरान मुस्कान को कुछ शक हुआ तथा उसने दोनों लड़कों के कपड़े फाड़ कर उन्हें नंगा कर दिया तथा सभी लोगों के सामने उन्हें नकली किन्नर साबित कर दिया। फिर क्या था लोगों ने भी उन नकली किन्नरों पर अपने हाथ गर्म कर दिए तथा उन्हें नयनादेवी क्षेत्र से भगा दिया। पता चला है कि उक्त दोनों लड़के कई दिनों से नयनादेवी में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे तथा नयनादेवी में आने-जाने वाले यात्रियों से पैसा इकट्ठा करते थे।