फेक फेसबुक आई.डी. के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरा थाना में दी शिकायत
punjabkesari.in Monday, May 31, 2021 - 11:38 AM (IST)

देहरा (राजीव) : भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा व अन्य भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर फेक फेसबूक आई.डी. द्वारा अभद्र टिप्पणी का देहरा थाना में शिकायत पत्र सौंपा है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा व जिला प्रवक्ता अमित राणा ने कहा कि सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना अब एक फैशन सा बनता जा रहा है। अक्सर किसी के खिलाफ कभी भी फेक आई.डी. का सहारा लेकर कुछ भी लिखा जा रहा है जिससे सामाजिक सोहार्द भी बिगड़ रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर व्यक्ति के चरित्र पर अभद्र बातें कही जा रही है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं परंतु अभद्रता सहन नहीं की जा सकती। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि इस बारे में देहरा थाना के एस.एच.ओ. कुलदीप कुमार को रविवार को भी इस मामले से संबंधित शिकायत पत्र सौंप दिया गया है। साथ ही प्रदेश सरकार से समस्त संगठन ने मांग की है कि सभी सोशल मीडिया साइट्स पर सुनिश्चित किया जाए कि फेक आई.डी. का प्रयोग कर अभद्रता ना परोसी जाए तथा इन साइट्स पर आई.डी. बनाने के लिए आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र अनिवार्य किए जाएं। उन्होंने मांग की है कि ऐसे लोगों पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर उचित दंड दिया जाए। थाना प्रभारी कुलदीप ङ्क्षसह भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा दिए गए शिकायत पत्र की पुष्टि की है।