SIU Team की बड़ी सफलता, स्कूटी सवार से पकड़ी नकली नोटों की खेप (Video)

Sunday, Jul 07, 2019 - 12:09 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर पुलिस की एस.आई.यू की टीम ने नकली नोटों की खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। मुख्य आरक्षी अनिल कुमार प्रभारी एस.आई.यू. व आरक्षी राजेश कुमार ने एन.एच. जंगल बनेर चौक पर नाका लगाया था। नाके के दौरान एक A/F नम्बर ग्रे रंग की स्कूटी में सवार कुलदीप (30) पुत्र सुखदेव निवासी फगवाड़ा जिला कपूरथला पंजाब के कब्जे से 6400 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

500 के 10 व 200 रुपए के 7 नोट नकली पकड़े

मामले में 500 के 10 व 200 रुपए के 7 नोट नकली पकड़े गए, जिस पर धारा 489 (सी) आई.पी.सी. में उपरोक्त युवक के खिलाफ थाना स्वारघाट में मुकद्दमा पंजीकृत करवाया गया। मुकद्दमे की प्रारंभिक तफ्तीश मुख्य आरक्षी अनिल कुमार प्रभारी एस.आई.यू. द्वारा अमल में लाई गई तथा इसकी आगामी तफ्तीश एस.एच.ओ. स्वारघाट बलबीर सिंह द्वारा अमल में लाई जा रही है।

स्वारघाट थाना की पुलिस लगाएगी गिरोह का पता

इस नकली नोटों के गिरोह का पता लगाना अब स्वारघाट थाना की पुलिस पर निर्भर है। एस.आई.यू. की टीम ने अपने कर्तव्य का पालन बेहतरीन ढंग से किया है। जिला में नोटबन्दी के बाद नकली नोटों को पकड़ने का यह पहला मुकद्दमा है। एस.आई.यू. के प्रभारी अनिल कुमार व राजेश नेे नकली नोटों के तस्करों की जानकारी हासिल करने के लिए बड़ी चालाकी से जाल बिछाया था।

Vijay