लगघाटी में फागली उत्सव की धूम, देवता का आशीर्वाद लेने उमड़ा जनसैलाब (Video)

Monday, Mar 11, 2019 - 12:20 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू की लगघाटी में फागली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवता के दर्शनों के लिए पहुंचकर आर्शीवाद ले रहे हैं। यह उत्सव फागुन मास के शुक्ल पक्ष के दिनों में मनाया जाता है। उत्सव में देवता के गुरू के भविष्यवाणी करता है। साथ ही पूरे साल में होनी वाली बड़ी घटनाओं के बारे में देवता के गुरु के माध्यम से बताया गया।

इस अवसर पर फागली उत्सव में लोगों ने अपने घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन मेहमानों को परोसा जाता है। उन्होंने कहा कि देवता के हरयान भी संख्या में देवता के दर्शन पाकर अपने अपने घर को सुख-सुमृद्वि का आर्शीवाद ले जाते हैं। इस अवसर पर विशेष जाति से संबंध रखने वाले अशोक ने बताया कि उनका देवता के साथ काफी निकटतम मेलजोल रहता है जिसके बिना देवता की पूरी कार्रवाई नहीं होती है।

Ekta