बंजार में फागली उत्सव शुरू, मुखौटे पहन कर देवता के साथ नाचे देव कारकून

Thursday, Feb 14, 2019 - 08:24 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): बसंत उत्सव के बाद घाटी में फागली उत्सव का दैार शुरू हो गया है। इस उत्सव के दौरान ग्रामीण मुखौटे पहन कर देवता के प्रांगण में देवता साथ नृत्य करते हैं। इस कड़ी में कुल्लू जिला में बंजार घाटी के जीभी गांव में भी देवता प्रांगाण में फागली उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें गांव के कुछ लोग मुखौटा पहनकर देवता के साथ नृत्य करते हैं और ग्रामीण इस नृत्य का आनंद लेते हैं।

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है फागली

इस उत्सव में बुराई पर अच्छाई और पाप पर पुण्य अधर्म पर धर्म की विजय गाथाओं का गुणगान किया जाता है। इन गाथाओं को स्थानीय लोग परंपरागत तरीके से ढोल-नगाड़े, करनाही, शहनाई, डफला, भाणा, कांसा और काहुली की कलरव ध्वनि के साथ धूमधाम से गाते हैं और देवता की पालकी के साथ भाग लेते हैं, जिसमें लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में इस फागली का आगाज होता है।

Vijay