नम आंखों से शहीद विदेश कुमार का अंतिम संस्कार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Friday, Mar 15, 2019 - 04:50 PM (IST)

कुल्लू( विशेषर नेगी) : किन्नौर में नामज्ञा डोगरी के पास हिमस्खलन की चपेट में आए थरूवा गांव के शहीद विदेश कुमार का शुक्रवार सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि उनके भतीजे पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। सुबह शहीद का शव तिरंगे में लिपट कर उनके पैतृक घर पहुंचा। जिसके बाद समूचे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया। विदेश की पत्नी निंटा देवी सूचना मिलने के बाद से बेसुध हैं। 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी। फिलहाल उनकी कोई औलाद नहीं है। पिछले 23 दिनों से विदेश के पिता आईपीएच विभाग से सेवानिवृत्त ईश्वर दास और माता पुष्पा देवी अपने बेटे की सही सलामत लौटने की उम्मीद लगाए हुए थे। लेकिन उनके बेटे के शहीद होने की सूचना मिलते ही उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस दौरान आनी विधायक किशोरी लाल, सेना के पूह स्थित ब्रिगेड कमांडर एलएस लीडर व अन्य सेना के अधिकारियो सहित प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं सेना के ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर एलएस लीडर ने शहीद के परिजनों से भी मुलाकात की और विदेश के पिता के पैर छू कर उन्हें अपना बड़ा बेटा समझे और इस दुख की घड़ी में हैसला रखने के लिए कहा। इसके बाद गार्डऑफआर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

kirti