3 एनएसयूआई छात्रों का निष्कासन अलोकतांत्रिक : पठानिया

Saturday, Jan 15, 2022 - 11:01 AM (IST)

शाहपुर (ब्यूरो) : प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा एन.एस.यू.आई. से सम्बंधित छात्रों को निष्कासित करने पर सरकार को आड़े हाथों लिया। पठानिया ने कहा कि बिना किसी कारण बताओ नोटिस के एकतरफा कार्यवाही करना विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाना हैं जो इस मौजूदा प्रशासन द्वारा खुलें आम किया जा रहा हैं। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस इन सभी युवा साथियों के साथ खड़ी हैं तथा विश्वविद्यालय का राजनीतिकरण नहीं होने दिया जाएगा। पठानिया ने विश्वविद्यालय के कुलपति पर आरोप लगाया है कि वह भाजपा के दबाव में काम कर रहें है। उन्होंने एन.एस.यू.आई. के 3 छात्र नेताओं के विवि से निष्कासन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कुलपति का यह निर्णय पूरी तरह अलोकतांत्रिक और पूर्वाग्रह से ग्रसित है और इसे कदापि सहन नहीं किया जा सकता। पठानिया ने कहा है कि अगर एन.एस.यू.आई. के इन छात्रों का निष्कासन जल्द रद्द न हुआ तो कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है।
 

Content Writer

prashant sharma