Excise Inspector ने उधार में दे दी 3.23 करोड़ की शराब, FIR दर्ज

Tuesday, Mar 28, 2017 - 09:07 PM (IST)

मानपुरा: शराब की बिक्री के लिए बनाई गई एच.पी.बी.एल. (हिमाचल प्रदेश बैवरेज लिमिटेड) में पहले वर्ष में ही करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। एक्साइज इंस्पैक्टर पर 3.23 करोड़ रुपए का फ्रॉड करने का आरोप लगा है। इस संबंध में एच.पी.बी.एल. के जनरल मैनेजर सुरजीत सिंह राठौर की ओर से बरोटीवाला थाना में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई है, जिसमें एक्साइज इंस्पैक्टर सहित 11 शराब के ठेकेदारों को आरोपी बनाया गया है। 

डिपो के ऑडिट के दौरान सामने आया घोटाला
एच.पी.बी.एल. प्रबंधन के अनुसार आरोपी ई.टी.आई. ने ठेकेदारों के प्रभाव में आते हुए नियमों के खिलाफ करोड़ों की शराब को डिपो से उधार में सप्लाई किया जबकि इस डिपो से शराब की बिक्री उधार में नहीं की जा सकती थी। एच.पी.बी.एल. के बद्दी डिपो के ऑडिट के दौरान 3.22 करोड़ के घोटाले का पता चला, जिसके बाद प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच करते हुए बोर्ड की बैठक में ई.टी.आई. के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने का फैसला लिया। एस.पी. बद्दी बशेर सिंह चौहान ने क हा कि पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।