खनन कार्य में लगे 12 वाहनों के चालान काटे

Monday, Feb 11, 2019 - 12:04 PM (IST)

लम्बागांव : लम्बागांव पुलिस ने अवैध खननकारियों को बड़ा सबक देते हुए अवैध रूप में खनन कार्य में लगे 12 वाहनों के चालान काट कर 68900 रुपए का राजस्व अर्जित किया है। लम्बागांव पुलिस द्वारा शिवनगर, थुरल, हड़ोटी, भटवारा, कुंजेश्वर महादेव व कंगैहण में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की व अवैध रूप से खनन में जुटे 12 वाहनों जिनमें 5 टिप्पर व 7 ट्रैक्टर शामिल हैं के चालान काटकर मौके पर ही टिप्परों के चालान से 36000 रुपए व 7 ट्रैक्टरों के चालान से 32900 रुपए का राजस्व वसूल कर कुल 68900 रुपए जुर्माना वसूला। पिछले 11 दिनों में 3 बार लम्बागांव पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में कुल 1,32,500 रुपए का राजस्व अर्जित किया है। थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।

kirti