10वीं कक्षा के Practical विषयों की परीक्षाएं 21 से होंगी शुरू

Thursday, Feb 14, 2019 - 10:50 AM (IST)

धर्मशाला: मौसम की प्रतिकूलता एवं भारी बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने व आगामी दिनों में संभावित बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए जमा-2 कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं संपूर्ण प्रदेश में (जिला किन्नौर व भरमौर/पांगी उपमंडल के अतिरिक्त) 19 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मार्च 2019 में संचालित की जाने वाली प्रदेश के समस्त स्कूलों के दसवीं कक्षा के प्रैक्टीकल विषयों की परीक्षाएं 21 फरवरी से आरंभ हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षा से संबंधित परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक समस्त विद्यालयों के लॉग इन आई.डी. पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रैक्टीकल विषयों की परीक्षाएं संबंधित जानकारी दूरभाष नंबरों से कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्राप्त की जा सकती है।

प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) के अंतर्राष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षण एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कोर्सों में प्रवेश के लिए तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब 15 फरवरी तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रखने का निर्णय लिया है। बीते दिनों पूर्व हुई बर्फबारी व खराब मौसम के चलते कई विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश फार्म नहीं भर पाए थे। इक्डोल प्रबंधन ने दाखिले के लिए शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए विद्यार्थियों को 15 फरवरी तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रखने का निर्णय लिया।

क्डोल के निदेशक प्रो. संजू करोल ने कहा कि विद्यार्थी स्नातक कोर्सों बी.ए., बी.कॉम., बी.सी.ए., बी.एड. प्रथम वर्ष के लिए और स्नातकोत्तर कोर्सों में एम.बी.ए., एम.सी.ए., एम.एससी. गणित, एम.ए. संगीत, एम.ए हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, एम.कॉम., एम.ए. एजुकेशन के प्रथम सत्र तथा पी.जी.डी.सी.ए. व पी.जी.डी.पी.एम., डी.टी.जी  व डी.वाई.एस  डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। 

परीक्षाओं की तिथि

19 फरवरी को फिजिक्स 
20 को फिजिक्स व कैमिस्ट्री 
परीक्षाओं की तिथि
19 फरवरी को फिजिक्स 
20 को फिजिक्स व कैमिस्ट्री 
21 को फिजिक्स व कैमिस्ट्री 
22, 23 व 25 को कम्प्यूटर साइंस (आई.पी.) 
26 को बॉयोलोजी व साइकोलोजी 
27 को बॉयोलोजी व जियोग्राफी 
28 को बॉयोलोजी, जियोग्राफी व म्यूजिकल बोकल 
1 मार्च को होम साइंस, फिजिक्स व कैमिस्ट्री
2 मार्च को कैमिस्ट्री की प्रैक्टीकल परीक्षाएं होंगी

kirti