Exclusive: वीरभद्र का दर्द, मुझे कांग्रेस के कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता (Video)

Friday, Aug 10, 2018 - 12:17 PM (IST)

शिमला (विकास)- कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल का दौरा शुरू होते ही पार्टी का महायुद्ध एक बार फिर शुरू हो गया है। पंजाब केसरी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अब उन्हें कांग्रेस के कार्यक्रमों की जानकारी समाचार पत्रों के जरिए ही मिलती है और प्रदेश कांग्रेस उन्हें इन कार्यक्रमों का न्यौता तक नहीं देती। उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल के पिछले दौरे के दौरान मैं खुद ही ठियोग और सिरमौर गया था, जबकि संगठन की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वो मुझे भी पार्टी के कार्यक्रमों की नियमित जानकारी दे, ताकि मैं कांग्रेस के कार्यक्रमों को समय दे सकूं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ उनका कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं है। 

 

सुक्खू को मेरी जरूरत नहीं
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोलते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि पार्टी को मेरी जरूरत है या नहीं, ये तो पता नहीं। मगर इतना तय है कि सुक्खू को मेरी जरूरत नहीं है। वो पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हैं और मैं उनके काम में दखल नहीं देता। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस के लिए प्रदेश के किसी भी हिस्से में जाकर प्रचार करेंगे। साथ ही वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर साफ कर दिया कि उनके परिवार को कोई भी सदस्य इस बार मंडी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेगा। 
 

kirti