मोदी का संकल्प, आजादी के 100 वर्ष उपरांत विश्व का सबसे विकसित देश बनेगा भारत : धूमल

Tuesday, Dec 05, 2023 - 06:59 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि 2047 में आजादी के 100 वर्ष जब पूरे हो जाएंगे तब तक भारतवर्ष विश्व का सबसे विकसित देश बन चुका होगा। धूमल मंगलवार को भोरंज की भकेड़ा व हमीरपुर की बफडी ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

धूमल ने कहा कि देश की आजादी के पिछले 75 वर्षों में पहले हम सुनते थे कि भारत एक पिछड़ा देश है और फिर यह विकासशील देश बना। आज हमारा सौभाग्य यह है कि हमारे पास एक ऐसा नेतृत्व है, जो घोषणा भी कर रहे हैं और हमसे भी ऐसा संकल्प चाहते हैं कि हम वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे विकसित राष्ट्र बनाएंगे।

धूमल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने शुरू में ही कहा था कि संकल्प से सिद्धि और उसे पूरा भी करके दिखाया भी। पूरी दुनिया ने देखा है उन्होंने जो जो संकल्प लिए उनको उन्होंने पूरा किया। आज हम सबको यह संकल्प लेना है कि विकसित बयान भारत बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है उसमें हम सब दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ जितना हम सबसे हो सकेगा अपना-अपना योगदान देंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay