भाजपा में ही मिलता है आम कार्यकर्ता को सम्मान : धूमल

Saturday, Apr 23, 2022 - 08:58 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक आम कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ ही पार्टी के एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान देती है और यही पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि वे झनिक्कर बूथ के बूथ पालक हैं और आज पार्टी के मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं ने उनके घर भी उनकी नेम प्लेट लगाई है। इसके लिए मैं पार्टी का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा में आज बूथ अध्यक्ष से लेकर बीएलए व ग्राम केंद्र तक के कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर उनकी नेम प्लेट और पार्टी का झंडा लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और विश्व में भी देश को अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आम आदमी की सरकार है और उनके लिए काम कर रही है। इस अवसर पर भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, सुजानपुर भाजपा के टौणीदेवी सैक्टर के प्रभारी अनिल काकू, ग्राम केंद्र अध्यक्ष दिनेश चौहान, भोरंज मंडल के अध्यक्ष देश राज शर्मा, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष प्रो. बिक्रम राणा, कपिल मोहन शामा, अर्चना चौहान, ध्यान सिंह व सुजानपुर भाजपा के अध्यक्ष, महामंत्री व मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर मौजूद रहे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay