शक्ति’ से जुड़ रहा कांग्रेस का हर बूथ कार्यकर्ता : गोकुल बुटेल

Sunday, Jun 17, 2018 - 03:01 PM (IST)

पालमपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस के संयोजक गोकुल बुटेल रविवार को मुंबई में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए ‘ शक्ति ‘ प्रोग्राम को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और पूर्व संसद संजय निरुपम के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष 12 जून को इस शक्ति प्रोग्राम की शुरुआत मुंबई में कर गए थे। जिससे कांग्रेस का बूथ तक का कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व से जुड़ सकता है। इससे जुड़ने के लिए कार्यकर्ता को अपना वोटर आई.डी. को पार्टी द्वारा दिए गए नम्बर पर मेसिज करना होता है। कांग्रेस का यह कार्यक्रम आने वाले लोक सभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जल्द ही प्रोजेक्ट शक्ति की शुरुआत अन्य राज्यों में होगी
शक्ति इस कड़ी को मुंबई शहर में आगे बढ़ने के लिए और कार्य का जायजा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री के आई.टी सलाहकार गोकुल बुटेल ने मुंबई में महत्त्वपूर्ण बैठक की। गोकुल बुटेल का कहना है की जल्द ही प्रोजेक्ट शक्ति की शुरुआत अन्य राज्यों में भी की जाएगी जिनमें हिमाचल प्रदेश भी है। हिमाचल प्रदेश के लिए पार्टी एक विशेष नम्बर देगी जिसमें कार्यकर्ता अपना वोटर आई.डी. भेज कर इस मुहिम से जुड़ सकते है।
 

kirti