भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का होगा पूरा सम्मान: अविनाश राय खन्ना

Wednesday, Feb 17, 2021 - 11:50 AM (IST)

देहरा (जोशी): पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पार्टी में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरा सम्मान किया जाएगा और यही आगामी चुनावों में भाजपा की जीत की मुख्य कड़ी साबित होगा। अविनाश राय खन्ना देहरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के उपरांत पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए निकाय चुनावों में अधिकांश जन प्रतिनिधि भाजपा की विचारधारा से सम्बंधित हैं और इसी ऊर्जा को बूथ स्तर पर भाजपा की लहर में परिवर्तित कर आगामी चुनावों में भाजपा की जीत की नींव रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश ने गत तीन वर्षों के दौरान विकास की नई ऊंचाईयों को छुआ है जिसका प्रमाण राज्य के लोगों ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में निर्णय देकर मुहर लगाई है। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वह पूरे प्रदेश का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे व उन्हें राज्य के लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोडऩे के लिए प्रोत्साहित करेंगे। प्रदेश प्रभारी ने देहरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अलग से संवाद कर पार्टी को और सुदृढ़ करने को लेकर सुझाव भी लिए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, महासचिव अभिषेक पाधा व जगदीप डढवाल, मंडल अध्यक्ष निर्मल ङ्क्षसह, सुकृत सागर, सुनीता कुमारी, मलकीयत परमार, सुरेंंद्र ठाकुर, अर्चना कुमारी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News Editor

Rajneesh Himalian