हर घर तिरंगा को लेकर हिमाचल के लोगों में जोश : जयराम

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 09:48 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से देश में शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रदेशवासियों में भी जोश है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशवासियों में देशभक्ति की भावना का जुनून और उत्साह देखने को मिल रहा है। जयराम ठाकुर रेलवे स्टेशन शिमला में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इनमें स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत विद्याधर की पत्नी शकुंतला देवी, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सीता राम शर्मा की पुत्री सुमन, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रत्ती राम के पुत्र महेंद्र सिंह और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय देवी राम के पौत्र चंद्र मोहन सिंह शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स की तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज व डीसी शिमला आदित्य नेगी सहित गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
PunjabKesari

बंटवारे के दर्द को नहीं भुलाया जा सकता
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि 14 अगस्त को भारत-पाकिस्तान के हुए बंटवारे को भुलाया नहीं जा सकता। आजादी की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद देश का विभाजन नहीं होना चाहिए था लेकिन तत्कालीन परिस्थितियों के चलते ऐसा हुआ। उन्होंने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के मौन जुलूस की सरकारी आवास ओकओवर पर अगवानी की। सीटीओ से शुरू हुआ जुलूस मॉल रोड से होते हुए ओकओवर में समाप्त हुआ। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, चेयरमैन गणेश दत्त, रूपा शर्मा, जिलाध्यक्ष रवि मेहता, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कुसुम सदरेट, प्यार सिंह कंवर, करण नंदा, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, दिनेश ठाकुर और जितेंद्र भोटका भी मौजूद थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News