हिमाचल का बड़ा मान, ई-विधान प्रणाली को मिला एक और सम्मान

Saturday, Jan 20, 2018 - 09:55 PM (IST)

शिमला: हिमाचल विधानसभा की ई-विधान प्रणाली को एक और पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार कोलकाता स्थित कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया-निहीलैंट, साइंस सिटी, जी.बी.एस. हलडैंस एवीनूल में आयोजित 52वें वार्षिक सम्मेलन में दिया गया। हिमाचल विधानसभा को यह अवार्ड बैस्ट ई-गवर्नैंस प्रोजैक्ट कैटेगरी के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विधानसभा धर्मेश कुमार शर्मा को अधिकृत किया था। 

पेपर लैस लैजीस्लेटिव असैंबली बनाने के लिए मिला तीसरा पुरस्कार 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में स्थापित ई-विधान प्रणाली को पेपर लैस लैजीस्लेटिव असैंबली बनाने के लिए यह तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने पुरस्कार पाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में स्थापित ई-विधान प्रणाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक अनूठी पहल है।