मां चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी

Sunday, Oct 03, 2021 - 03:23 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : हिमाचल प्रदेश के ऊर्जामंत्री सुखराम चौधरी ने आज सुबह चिंतपूर्णी मंदिर में शीश निवाया और माँ छिन्नमस्तिका की पावन पिंडी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा सुखराम चौधरी को चुनरी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए सुखराम चौधरी ने मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में जीत का दावा किया। सुखराम चौधरी ने कहा कि जयराम सरकार द्वारा चार साल में किये गए विकास कार्यों के दम पर भाजपा 2022 में सरकार को रिपीट करने में भी कामयाब होगी। 

रविवार सुबह हिमाचल सरकार में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने माँ चिंतपूर्णी की पावन पिंडी के दर्शन किये । बारीदार सभा के प्रधान और मुख्य पुजारी रविन्द्र छिंदा ने उनकी हाजरी विधिवत तरीके से माँ के चरणों में लगवाई। कार्यवाहक मंदिर अधिकारी रोहित जालटा ने सुखराम चौधरी को माँ की फोटो और चुनरी भेंट स्वरूप दी। मन्दिर माथा टेकने के बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हिमाचल में होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है। भाजपा सरकार ने चार साल के कार्यकाल में जो विकास कार्य किए हैं उसी के आधार पर जनता उन्हें इन उपचुनावों में जीत दिलाएगी और साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की सरकार दोबारा से बनेगी।
 

Content Writer

prashant sharma