ऊर्जा मंत्री ने किया लारजी परियोजना का निरीक्षण

Friday, Mar 23, 2018 - 03:11 PM (IST)

मंडी (पुरुषोत्तम): ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने वीरवार को 126 मैगावाट की लारजी परियोजना का औचक निरीक्षण किया और यहां चल रही गतिविधियों की अधिकारियों से फीडबैक भी ली। इस दौरान उन्होंने दवाड़ा में परियोजना के पावर हाऊस का अंदर तक निरीक्षण किया और मशीनरियों को जांचा। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ लारजी डैम गए और वहां भी निरीक्षण कर व्यवस्था व सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को उनके आने की पहले से जानकारी मिल गई और सभी उनके साथ रहे। 
 

Punjab Kesari