भाजपा के भारत में न्याय का अंत, हक मांगने पर अन्नदाताओं को मिली मौत : अभिषेक

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 12:58 PM (IST)

हमीरपुर : किसानों की दयनीय हालत को उजागर करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष व प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा की उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में जहां कई किसानों ने अपनी जान गवाई व घायल हुए उस समस्त कृत्य में भाजपा नेता पुत्र का नाम साफ तौर पर सामने आया है। कल देर रात जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन परिवारों से मिलने जा रही थी तब देर रात उत्तरप्रदेश पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती रोका, धक्का मुक्की हुई व हिरासत में भी लिया गया। यहां तक कि छतीसगढ़ व पंजाब के मुख्यमंत्री को लखनऊ में रोका गया जबकि धारा 144 लखीमपुर खीरी में लगी थी। दूसरी ओर भाजपा शासित राज्य हरियाणा के मुख्यमंत्री अपने कार्यकर्ताओं को किसानों के खिलाफ अपनी प्रेसवार्ता में उकसा रहे हैं। जब जनता के रक्षक भक्षक बन जाएं और उनके अधिकारों को कुचलने का कार्य करें तब वह देश प्रजातांत्रिक देश नहीं बल्कि तानाशाही का एक गुलाम देश बन जाता है। एक ओर भाजपा किसान हितैषी बातें करने का ढोंग करती है और दूसरी ओर उनको कुचलने का काम कर रही है। आज भाजपा ने देश को दिखा दिया के उसने ईस्ट इंडिया (2.0) जैसा राज स्थापित कर दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News