CM को ले जा रहे Helicopter की हुई आपात लैंडिंग, जानिए क्या है वजह

Tuesday, Jun 05, 2018 - 07:47 PM (IST)

बिलासपुर: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सुंदरनगर ले जा रहा हैलीकाप्टर का मौसम के बदलते मिजाज ने रास्ता रोक दिया, जिसके चलते बिलासपुर के लुहणू मैदान में हैलीकाप्टर की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी और मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से ही सुंदरनगर जाना पड़ा। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शिमला से सुंदरनगर जा रहे थे। इस दौरान सुबह अचानक मौसम खराब होने की वजह से ही बिलासपुर के लुहणू ग्राऊंड में करीब 9 बजे हैलीकाप्टर की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। आपात लैंडिंग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन का अमला वहां पहुंच गया, जिसके बाद प्रशासन द्वारा गाडिय़ां उपलब्ध करवाई गईं।

Vijay