शर्मनाक : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को डेढ़ माह तक नोचता रहा दरिंदा

Thursday, Dec 07, 2017 - 08:19 PM (IST)

सलूणी: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला के अंतर्गत तीसा थाना में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 25 सितम्बर को किसी कार्य के चलते अपने घर से बाहर थी। इसके बाद जब वह घर वापस आई तो पाया कि उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब थी। उसने अपने स्तर पर उसे ढूंढने का प्रयास किया। इस दौरान उसे पता चला कि उसकी अनुपस्थिति में आरोपी युवक अपने माता-पिता के साथ उसके घर आया और वे लोग उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने घर ले गए।

बेटी ने मां को सुनाई आपबीती
उक्त महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसकी बेटी ने उसके साथ हुई बर्बरता को बयां करते हुए बताया कि आरोपी उसके साथ डेढ़ माह तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर लड़की की मैडीकल जांच करवाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पोस्को एक्ट के तहतमामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एस.डी.पी.ओ. सलूणी महिंद्र मिन्हास ने की है।