चंबा में बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत

Saturday, Jul 04, 2020 - 12:55 PM (IST)

चंबा : चंबा में काम करते हुए एक बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व विद्युत बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अन्य कर्मचारियों के ब्यान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में विद्युत बोर्ड के कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को सुबह के वक्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कर्मचारी ग्राम पंचायत किलाड़ के परमस गांव में बिजली लाइन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए अन्य कर्मचारियों के साथ गया था। लेकिन जब वे लाइन की बिजली बंद करने लगा तो अचानक जोरदार करंट का झटका लगा, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अन्य कर्मचारियों ने तुरंत बेहोश हुए कर्मचारी को उठाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

Edited By

prashant sharma