हमीरपुर के इन इलाकों में 3 मई को बंद रहेगी बिजली, जानें कितने घंटे लगेगा कट
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 05:03 PM (IST)
Hamirpur News : विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत पक्का भरो और इसके साथ लगते क्षेत्रों में 3 मई को लाइनों के आस-पास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते पक्का भरो, आस्था अस्पताल, पेट्रोल पंप और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

