बी.बी.एन. के 21 उद्योगों की कटेगी बिजली, जानिए क्या है वजह

Wednesday, Aug 08, 2018 - 03:32 PM (IST)

बी.बी.एन.: बी.बी.एन. औद्योगिक क्षेत्र के 21 उद्योगों पर बिजली कनैक्शन काटने की तलवार लटक गई है। इसमें 17 उद्योग बद्दी व इसके आसपास के हैं जबकि अन्य नालागढ़ क्षेत्र से संबंधित हैं। जानकारी के अनुसार जिन उद्योगों ने अपनी एन.ओ.सी. 31 मार्च तक रिन्यू नहीं करवाई थी, उनको यह नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से उद्योगों में हड़कंप मच गया है। अभी और भी कई उद्योग हैं जिन पर यह कार्रवाई होनी बाकी है। इसमें कई नामी उद्योग भी शामिल हैं। उद्योग मालिक अब अपने कनैक्शन बचाने के लिए इधर-उधर भाग दौड़ कर रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों से भी टाइम मांग रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि अब कनैक्शन कटने के बाद ही दोबारा चालू होंगे। विभाग की यह कार्रवाई शिमला कार्यालय से की जा रही है। बताया जाता है कि उद्योगोंं को 31 मार्च तक विभाग से अनापत्ति प्रमाण लेना होता है। इसमें अधिकांश ने यह अनापत्ति प्रमाण पत्र ले रखा है लेकिन कुछ ने तो इसके लिए आवेदन भी नहीं किया है।

क्या कहते हैं अधिकारी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बद्दी के अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार शारदा ने बताया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र न लेने के बारे में कुछ उद्योगोंं को विभाग की ओर से बिजली काटने के आदेश जारी किए गए हैं। इनको संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है। वहीं राज्य विद्युत बोर्ड  के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि विभाग के आदेश मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां पर 17 उद्योगोंं की बिजली काटने के आदेश जारी हुए हैं।

Vijay