दिल्ली से हिमाचल ऐसे पहुंचाई जा रही चुनाव सामग्री, एक्साइज विभाग ने किया पर्दाफाश

Friday, Oct 27, 2017 - 12:42 AM (IST)

ऊना: एक्साइज विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड ने दिल्ली से कांगड़ा जा रही चुनावी सामग्री को जब्त किया है। सामग्री के साथ न तो कोई आदमी था और न ही इसके बिल थे। एच.आर.टी.सी. की दिल्ली-शाहपुर जा रही बस में माल कांगड़ा पहुंचाया जा रहा था और कंडक्टर के साथ फोन पर संपर्क साधा गया था। पुलिस ने लगातार दूसरे दिन एच.आर.टी.सी. की बस से कांगड़ा पहुंचाई जा रही चुनावी सामग्री पकड़ी है। पिछले कल पकड़ी सामग्री के बिल पेश करने के बाद विभाग ने सामान रिलीज कर दिया था जबकि आज पकड़ी सामग्री के साथ कोई बिल नहीं पाया गया है।

मैहतपुर में जब्त की चुनावी सामग्री
बता दें कि दिल्ली से बसों में लाद कर 6 नग चुनाव प्रचार सामग्री के पहुंचाए जा रहे थे जिनको सुबह के समय फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने मैहतपुर में ही पकड़ लिया। विभाग के ए.टी.सी. मनोज डोगरा ने बताया कि सामान जब्त किया गया है और आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।