चुनाव में हार के बाद प्रत्याशी की मौत

Monday, Jan 18, 2021 - 06:02 PM (IST)

भवारना (राकेश): सुलह के अधीन ग्राम पंचायत बारी में वार्ड पंच का चुनाव लड़ रहे राजेश कुमार (35) की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात जब उनके चुनाव का रिजल्ट निकला तो उनकी वार्डपंच के लिए हार हो गई। जिसके उपरांत वह अपने घर आ गए व अचानक सीने में दर्द निकलने से उनकी मौत हो गई। वह गरीब परिवार से संबंध रखते थे। मृतक अपने पीछे 2 नन्ही बच्चियां छोड़ गया है।

Kuldeep