हिमाचल की 1137 पंचायतों में थमा चुनाव प्रचार, वीरवार को होगा मतदान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 06:35 PM (IST)

शिमला (देवेंद्र): हिमाचल की 1137 पंचायतों में मंगलवार दोपहर बाद 4 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी झुंडों व लाऊड स्पीकर लगाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे। चुनाव प्रचार थमते ही अगले 48 घंटे के लिए शराब के ठेके बंद कर दिए गए हैं। शराब परोसने वाले बीयर बार भी बंद रहेंगे।

तीसरे चरण के चुनाव के लिए कुछेक पोलिंग पार्टियां मंगलवार देर शाम ही रवाना कर दी गई हैं जबकि कुछेक पोलिंग पर्टियां बुधवार सुबह भेजी जाएंगी ताकि बुधवार शाम तक मतदान केंद्र को पोलिंग के लिए तैयार किया जा सके। प्रदेश में तीसरे चरण में 6457 पोलिंग बूथों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। इनमें 9 हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 1228 और दूसरे चरण में 1208 पंचायतों में चुनाव संपन्न हो गए हैं। अब शेष पंचायतों में तीसरे चरण का चुनाव वीरवार को होना है। तीनों चरणों में कुल मिलाकर 30,003 जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे। इन चुनावों में 51.33 लाख से अधिक मतदाता वोट देंगे।
 
निर्वाचन अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। इनमें चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। कल सुबह 8 से दोपहर बाद 4 बजेतकमतदान होगा। आखिर में एक घंटा कोविड मरीजों को वोट देने के लिए दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News