चुनाव के बाद शिमला में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पढ़ें किसे कहां किया तैनात

Tuesday, Jun 20, 2017 - 09:51 AM (IST)

शिमला: राज्य सरकार ने नगर निगम शिमला चुनाव के बाद प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया है। इसके तहत शिमला ग्रामीण व शहरी के एस.डी.एम. के साथ ए.सी. टू डी.सी. शिमला को तब्दील किया गया है। इस तरह सरकार ने 5 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं जबकि 1 अन्य को तैनाती दी गई है। इसके तहत एस.डी.एम. शिमला शहरी हिम्मस नेगी को ए.डी.एम. कानून व्यवस्था शिमला लगाया है, वह इस पद से एच.ए.एस. अधिकारी सुनील शर्मा को अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त करेंगे। 


भूपिंद्र कुमार को एस.डी.एम. शिमला ग्रामीण का दायित्व सौंपा
संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास भूपिंद्र कुमार को एस.डी.एम. शिमला ग्रामीण का दायित्व सौंपा गया है। एस.डी.एम. शिमला ग्रामीण ज्ञान सागर नेगी को संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास लगाया गया है। बिना पद के चल रहे अजीत कुमार भारद्वाज को सरकार ने एस.डी.एम. शिमला शहरी लगाया है। सचिव कम मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड शिमला ज्योति गुप्ता को ए.सी. टू डी.सी. शिमला लगाया गया है। 


चमन दिल्टा को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा
उनके पास हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड शिमला का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा। ए.सी. टू डी.सी. शिमला ईशा को एस.डी.एम. अर्की, जिला सोलन के पद पर तैनाती दी गई है। सरकार ने एच.ए.एस. अधिकारी एवं संयुक्त सचिव सहकारिता चमन दिल्टा को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। इसके तहत उन्हें अतिरिक्त सचिव बागवानी का दायित्व दिया गया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी आर.आर. पटियाल को भारमुक्त करेंगे।