बुजुर्ग महिला से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Friday, Jun 15, 2018 - 09:11 PM (IST)

पुढ़बा : उपमंडल धीरा के अंतर्गत एक 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार का समाचार प्राप्त हुआ है। उक्त घटना 4-5 दिन पहले की है जब बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी तथा आरोपी ने मौके का फायदा उठा कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बुजुर्ग महिला के पति की मृत्यु लगभग 7 माह पहले हो चुकी है तथा घर पर अकेली रहती है। आरोपी रिश्ते में पीड़ित महिला का पौत्र दामाद लगता है। आरोपी शादी के बाद से ही अपने ससुराल में रहता है तथा अधेड़ उम्र के इस आरोपी के 2 लड़के हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस दरिंदगी ने हिमाचल की देवभूमि को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। भवारना पुलिस प्रभारी कुलबंत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला का पालमपुर अस्पताल में मैडीकल करवाकर बयान कलमबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। डी.एस.पी. पालमपुर विकास धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धारा 376, 451 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Kuldeep