पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर हादसा, ट्रेन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Thursday, Jul 19, 2018 - 06:32 PM (IST)

ज्वाली: पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर भनेई में एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन के साथ टकराने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार को पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर भनेई में एक बुजुर्ग महिला ट्रेन से टकरा गई, जिसके चलते वह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया और साथ ही इसके बारे में 108 एम्बुलैंस को सूचित किया। 108 एम्बुलैंस की मदद से घायल महिला को सिविल अस्पताल ज्वाली पहुंचाया गया तथा इस बारे में ज्वाली पुलिस को सूचित किया।


नूरपुर अस्पताल में तोड़ा दम
सिविल अस्पताल ज्वाली में कार्यरत डा. प्रीति ने घायल महिला का उपचार किया और बाद में उसे नूरपुर अस्पताल रैफ र कर दिया, जहां पर उक्त बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त गायत्री देवी (84) पत्नी जैसी राम निवासी नरगाला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रेलवे पुलिस कांगड़ा युद्धवीर सिंह चौहान ने हादसे की पुष्टि की है।

Vijay