बुजुर्ग महिला से दरिंदगी मामले में अब तक 24 की हुई गिरफ्तारी

punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 05:32 PM (IST)

सरकाघाट (पुरुषोत्तम): सरकाघाट उपमंडल की गाहर पंचायत के गांव समाहल में 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हुए दुव्र्यवहार मामले में सरकाघाट पुलिस ने 3 अन्य बीना देवी पत्नी अनिल कुमार गांव बड़ा समाहल, जसवंत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी पट्टा और संतोष कुमारी पत्नी बालम राम गांव बड़ा समाहल को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे घटना बारे गहन पूछताछ हो रही है। डी.एस.पी. चंद्रपाल सिंह ने कहा कि बीते दिन गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों अमरदेई पत्नी सोहन सिंह, अनिल कुमार पुत्र कश्मीर सिंह, दीपक ठाकुर पुत्र बलवंत सिंह और निशा कुमारी पुत्री बलवंत सिंह को पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेश किया और वहां से उन्हें एक दिन का रिमांड मिला है।

अब तक कुल 24 गिरफ्तारी हो चुकी है। इधर मंडी से एस.पी. गुरदेव शर्मा भी सरकाघाट पहुंच गए हैं और स्पैशल टास्क फोर्स के साथ पीडि़ता महिला, उसकी बेटी तृप्ता और दामाद एडवोकेट अजय कुमार को साथ लेकर घटना स्थल बड़ा समाहल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़िता और उसकी बेटी से उनके घर में हुई तोड़फोड़ और कपड़ों को जलाने व अन्य घटना के तथ्यों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News