काम से घर लौट रहे बुजुर्ग की कोहरे पर फिसलने से मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 04:54 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले के रठियार क्षेत्र में कोहरे पर फिसलने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यासो मजूदरी करता था और शुक्रवार को मजदूरी करने गेट की तरफ गया था। काम करने के बाद शाम को घर वापस आ रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे जब घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो रास्ते पर जमे कोहरे पर पैर फिसल गया और वह लगभग 15 मीटर नीचे जा गिरा। इससे बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अचेत अवस्था में देखा।

इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मैडीकल कालेज में उसका पोस्टमार्टम किया गया। इन जिलों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान भी काफी गिर गया है। इसके चलते सुबह-शाम कोहरा पड़ रहा है। यह कोहरा जानलेवा साबित होने लगा है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News