गाय के हमले में घायल बुजुर्ग की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Wednesday, Mar 22, 2023 - 07:13 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): गाय के हमले में घायल बुजुर्ग की बुधवार को टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोहर लाल (70) निवासी गरली के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार 4-5 दिन पूर्व जब बुजुर्ग मनोहर लाल गऊशाला में गया तो वहां उसकी पालतू गाय ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में मनोहर लाल गंभीर रूप से घायल हाे गया, जिसे डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया। यहां घायल ने घावों के ताव न सहते हुए बुधवार को दम तोड़ दिया। रक्कड़ पुलिस के अनुसार शव के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस जांच अधिकारी को टांडा रवाना कर दिया है तथा मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay