शराब के नशे में अज्ञात चीज खाने से बुजुर्ग की मौत

Sunday, Mar 07, 2021 - 10:34 AM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा) : धर्मशाला थाना के अन्र्तगत एक 60 साल के बुजुर्ग की किसी अज्ञात चीज खाने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत शाम को इस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने शराब के नशे में न जाने क्या खा लिया जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसे उपचार के लिए धर्मशाला जोनल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टंाडा रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
 

Content Writer

prashant sharma