चम्बा में यहां मनाया ईद-उल-जुहा का त्यौहार, इतने लोगों ने अता की नमाज

Wednesday, Aug 22, 2018 - 02:49 PM (IST)

चम्बा: आज पूरे देश में ईद मनाई जा रही है। यह एक इस्लामिक धर्म का बहुत ही खास त्यौहार है जोकि पूरे साल में 2 बार मनाया जाता है। एक ईद-उल-फितर और एक ईद-उल-जुहा। इस दिन लोग एक-दूसरे को मिठाइयां बांटते हैं और गले लगाते हैं। अगर किसी को किसी के साथ कोई गिला-शिकवा हो तो उसे भी इस दिन माफ कर देते हैं और गले से लगाकर ईद मुबारक कहते हैं। बात करते हैं सलूणी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धनावल गांव की, जहां बुधवार को बहुत ही जोरशोर से ईद-उल-जुहा का त्यौहार मनाया गया। ईद-उल-जुहा की नमाज पढ़ने के लिए दूरदराज से लोग गांव में इकट्ठा हुए। यहां करीब 600 लोगों ईद की नमाज अता की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया व ईद की मुबारकबाद दी।

इस्लाम धर्म का ही नहीं सबका है त्यौहार
यह त्यौहार किसी इस्लाम धर्म का ही नहीं है परंतु ईद-उल-फितर और ईद-उल-जुहा को हर कोई मनाता है। ईद-उल-फितर रमजान के 30 रोजे खत्म होने के बाद मनाया जाता है और ईद-उल-जुहा ईद-उल-फितर के अढ़ाई महीने बाद मनाया जाता है। यह त्यौहार लोगों को एक-दूसरे से मिल-जुलकर रहना सिखाता है। वहीं दूसरी और स्थानीय निवासियों का कहना है कि आज हम सभी लोग बहुत खुश हैं तथा एक दूसरे को गले लगा रहे हैं और ईद मुबारक कह रहे हैं। यह त्यौहार हम सब को एक-दूसरे से प्यार से रहना सिखाता है। यह त्यौहार हिन्दू, मुस्लिम, सिख व ईसाई को एक साथ रहना सिखाता है।

Vijay