शिक्षा मंत्री ने बस को दिखाई हरी झंडी, दर्जनों गांवों के लोगों को होगा लाभ

Tuesday, May 03, 2022 - 03:43 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू कन्याल से मनाली बस से हजारों लोगों को फायदा होगा। कन्याल में सोमवार को बस सेवा को हरी झंडी दिखाते हुए शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि कन्या, छलाल, मढ़ी, रांगड़ी, सिमसा आदि गांवों के लोगों को इस बस सेवा से विशेष तौर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बस सेवा न होने के कारण गांवों के लोगों को पैसे खर्च करना पड़ता है, लेकिन अब लोगों को इससे राहत मिलेगी। बस का फायदा महिलाओं को होगा क्योंकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस का किराया आधा करने की घोषणा की थी, जिसे प्रदेश सरकार अमल में ला रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त बस सेवा कन्याल  सुबह 9 बजे शुरु होगी और सांय 5 बजे मनाली से बस वापस आएगी। मंत्री ने रांगडी तक का सफर इस बस के माध्यम से किया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान दिले राम, महिला मोर्चा मनाली मंडल अध्यक्ष जिंदू ठाकुर, महिला मंडल प्रधान दुर्गा ठाकुर सहित अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Prashar