सदन में गूंजा छात्रवृत्ति घोटाला, शिक्षा मंत्री बोले-CBI से करवाएंगे जांच

Wednesday, Aug 29, 2018 - 03:19 PM (IST)

शिमला (विकास): विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे दिन हिमाचल के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले पर सदन में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने माना कि छात्रवृत्ति घोटाले में अनियमितता बरती गई है। उन्होंने बताया कि करीब 500 छात्रों को छात्रवृत्ति मिलनी थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति की शिकायतें पिछले 10 सालों से आ रही हैं लेकिन सरकार ने इस पर कोई कदम नही उठाया। एक ही खाते में कई बार पैसा डाला गया। आधारकार्ड समेत कई जरूरी चीजों के खाली कॉलम छोड़े गए हैं, साथ ही गैर-मान्यता संस्थानों को भी छात्रवृति बिना किसी जांच के बांट दी गई है। इसी तरह इसमें कई खामियां पाई गई हैं। शिक्षा विभाग द्वारा कि गई प्रारंभिक जांच में छात्रवृत्ति आवंटन में बड़ा घोटाला पाया गया है। इसलिए सरकार ने मामले की जांच सी.बी.आई. को सौंपने का फेंसला लिया है।

Vijay