नाहन के 2 कॉलेजो को शिक्षा मंत्री की सौगात, बोले- संस्कृत विषय होगा अनिवार्य

Saturday, Dec 01, 2018 - 03:29 PM (IST)

नाहन (सतीश) : नाहन में विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में तीन करोड़ 52 लाख की लागत से बने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने नाहन के डॉ वाईएस परमार पीजी कॉलेज के खेल मैदान के लिए एक करोड़ रूपए जारी करने की भी घोषणा की। उन्होंने ऐतिहासिक महिमा लाइब्रेरी नाहन के जीर्णोद्धार पर करीब 30 लाख की राशि खर्च करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सभी कॉलेजों में संस्कृत विषय को अनिवार्य विषय बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावी वायदे के मुताबिक सरकार हिमाचल में संस्कृत विश्वविद्यालय बनाने जा रही है जिसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के भवनों के सुधार के लिए करीब 50 लाख का बजट जारी करने की भी घोषणा की। कुल मिलाकर विधानसभा अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री का यह दौरा नाहन के लिए सौगात भरा रहा।

kirti