शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ, कहा वन हमारी अमूल्य प्राकृतिक संपदा

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 02:57 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : वन विभाग कुल्लू वृत्त द्वारा आज मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलेऊ बिहाल में वृत्त स्तरीय 72वें वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर चिनार का पौधा रोपित कर वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज जिला कुल्लू में 3 हैक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 3 हजार से भी अधिक पौधे रोपित किए गए। शिक्षा मंत्री के साथ उनकी धर्म पत्नी रजनी ठाकुर सहित विभिन्न महिला मंडल की सदस्यों तथा अन्य लोगों ने भी देवदार, चिनार अखरोट तथा तोश के पौधे रोपित किए।  

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुल्लू वन वृत्त में इस बरसाती सीजन के दौरान 970 हैक्टेयर क्षेत्र में लगभग 10 लाख विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के मध्यनजर अपने तथा अपने परिजनों के जन्म दिन पर जन्मदिन पर कम से कम पांच-पांच पौधे रोपित कर उनका सरंक्षण सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन हमारी अमूल्य प्राकृतिक संपदा है तथा इनके संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर गोविंद सिंह ठाकुर ने ग्राम पंचायत चचोगा, प्रीणी, बशिष्ठ, अरछंडी तथा नगर परिषद मनाली के प्रतिनिधियों को 51-51 देवदार के पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि इन पौधों को इन पंचायतों के वार्डों में उचित स्थानों पर रोपित कर पंचायत प्रतिनिििध इसकी देख-रेख सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि वन जहां वायु को प्रदूषित होने से बचाते हैं वही वर्षा लाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

वनों के बिना धरती पर जीवन संभव नही है। यह हमें आॅक्सीजन प्रदान कर नव जीवन देते हैं। वनों से हमें विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियां इमारती लकड़ी तथा अन्य उत्पाद प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि वन जितने ज्यादा अधिक होंगे हमारा पर्यावरण उतना ही अधिक स्वच्छ व सुरक्षित रहेगा तथा भरपूर मात्रा मात्रा में आक्सीजन मिलेगी।  आॅक्सीजन का जीवन में कितना महत्व है, इसे हम सब ने कोराना काल में महसूस किया है। उन्होंने कहा कि वन भू सरंक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन वन्य जीवो को सरंक्षण प्रदान कर उनके जीवन को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका  निभाते हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, शिक्षा मंत्री की धर्म पत्नी रजनी ठाकुर, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मनाली सुरेन्द्र ठाकुर, वन मंडल अधिकारी ऐंजल चैहान, राकेश कुमार, पलचांन पंचायत के पूर्व प्रधान सुंदर सिंह ठाकुर तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News